




Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सोमवार से हरियाणा में चुनावी रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं। यह यात्रा हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में ताबड़तोड़ प्रचार के लिए है। यात्रा की शुरुआत नारायणगढ़ में एक जनसभा के बाद होगी, जहां दोनों नेता मिलकर अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे। इस यात्रा के दौरान राहुल और प्रियंका तीन जिलों—अंबाला, यमुनानगर, और कुरुक्षेत्र—की छह विधानसभाओं में जाएंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी अपने मजबूत गढ़ों को और भी मजबूत करे और भाजपा के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाए। यात्रा के अंत में थानेसर में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस ने रथ यात्रा को रणनीतिक रूप से चुना है, ताकि अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचा जा सके। इस यात्रा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और सांसद कुमारी सैलजा भी शामिल रहेंगी। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी। राहुल गांधी अब तक असंध और बरवाला में दो रैलियों को संबोधित कर चुके हैं, इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर देखा जा रहा है, जिससे कांग्रेस की चुनावी ताकत में इजाफा हो सकता है।
कांग्रेस ने 2019 के विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर जीत हासिल की थी, जैसे नारायणगढ़ और साढौरा। इस बार पार्टी उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां उसकी स्थिति मजबूत है। भाजपा ने लाडवा से सीएम नायब सिंह सैनी को उम्मीदवार बनाया है, जो एक महत्वपूर्ण सीट है।
Indian Railway: रेलवे ने की त्योहारों की तैयारियां, अक्तूबर से शरू होगी स्पेशल ट्रेनें




