




Election 2024: महेंद्रगढ़ में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि भाजपा ने अभी महेंद्रगढ़ और एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा की सीट होल्ड कर रखी है। सूची का इंतजार किए बिना ही उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। वो आज दोपहर 1:15 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उससे पहले 10 बजे महेंद्रगढ़ आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
स्मरण रहे कि कुछ दिन पहले कैलाश चंद शर्मा पाली ने महेंद्रगढ़ विधानसभा से टिकट मिले बिना ही भाजपा की टिकट पर नामांकन कर दिया। कैलाश पाली स्वयं सेवक रहे हैं और संघ के आदेश पर उन्होंने यह फॉर्म भरा था। इस बार पार्टी महेंद्रगढ़ विधानसभा से यादव चेहरे को चुनाव लड़वाना चाह रही है। हालांकि अभी टिकट का ऐलान होना बाकी हैं, ये चर्चा कार्यकर्ताओं से सुनने को मिली है।
Dengue Patients: जिले में डेंगू हुआ बे-लगाम, रोगियों का आंकड़ा बढ़ा




