Advertisement
Advertisement
होम / Election 2024: विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखरी दिन, सारी पार्टियों ने झोकि ताकत

Election 2024: विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखरी दिन, सारी पार्टियों ने झोकि ताकत

BY: • LAST UPDATED : October 3, 2024

Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार वीरवार शाम छह बजे थम जाएगा। 16 अगस्त को चुनाव की घोषणा के बाद 17 अगस्त से शुरू हुए प्रचार अभियान को कुल 49 दिन मिले। पांच अक्तूबर को मतदान होगा और परिणाम आठ अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

इस दौरान देशभर के प्रमुख नेता हरियाणा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहे।

कांग्रेस लगाएगी पूरी ताकत

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगाएंगी। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी नूंह और महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में रैलियों को संबोधित करेंगे। वह नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, महेंद्रगढ़, अटेली और नारनौल के मतदाताओं से जुड़ने का प्रयास करेंगे।

Advertisement

2019 में नूंह और महेंद्रगढ़ की सीटें कांग्रेस ने जीती थीं, जबकि अटेली और नारनौल में भाजपा को जीत मिली थी। राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इन रैलियों में मौजूद रहेंगे। इसके बाद राहुल गांधी पानीपत में दो और रैलियों को संबोधित करेंगे।

अंतिम दिन भाजपा की भी तयारी पूरी

दूसरी ओर भाजपा भी अंतिम दिन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहाबाद, कलायत और सफीदों में जनसभाएं करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बल्लभगढ़ और गुरुग्राम में प्रचार करेंगे, जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पलवल, अंबाला सिटी और गन्नौर में जनसभाएं करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी प्रचार अभियान में शामिल होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, जिससे पांच अक्तूबर को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।

Haryana Election: विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले हुआ राजनैतिक फेर बदल, जानिए क्या है पूरा मामला..