




Inkhabar Haryana, farewell party of Shakti Rani Sharma: कालका की विधायिका शक्ति रानी शर्मा का हाल ही में अंबाला नगर निगम का दौरा किया। इस अवसर पर निगम अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होनें निगम अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने नगर निगम की विभिन्न गतिविधियों और विकास योजनाओं पर चर्चा की।
निगम अधिकारियों ने उनकी विदाई के उपलक्ष्य में एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। शक्ति रानी शर्मा ने इस मौके पर कहा कि मैं आज यहां विदाई लेने आई हूं और सभी निगम कर्मचारियों को शुभकामनाएं देने आई हूं। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधायिका की सेवाओं की सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं है।
CM Saini News: आईपीएस अधिकारियों को मिला दिवाली का नायाब तोहफा, जानें क्या है पूरी खबर




