Advertisement
Advertisement
होम / Gokul Setia: सिरसा विधायक गोकुल सेतिया का गोपाल कांडा को ओपन चैलेंज, कहा- “मैं अपने 100 दिन के कार्यालय का हिसाब…”

Gokul Setia: सिरसा विधायक गोकुल सेतिया का गोपाल कांडा को ओपन चैलेंज, कहा- “मैं अपने 100 दिन के कार्यालय का हिसाब…”

BY: • LAST UPDATED : February 28, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Gokul Setia: हरियाणा के सिरसा में राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया और पूर्व विधायक गोपाल कांडा के बीच चल रहीं पुरानी रंजिश ने एक नया तुल पकड़ लिया है। सेतिया ने पूर्व विधायक को चुनौती दी है कि वो जनता को अपने 100 दिन के कार्यालय का हिसाब देंगे और कांडा को भी अपने 5 सालों के काम की रिपोर्ट जनता के सामने पेश करनी चाहिए।

क्या हैं पूरा मामला?

गोकुल सेतिया ने सिरसा में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भाजपा और गोपाल कांडा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिरसा में आवारा पशु बड़ी समस्या बने हुए हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षों में इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हाल ही में बरनाला रोड पर दो आवारा पशुओं की लड़ाई में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया, जिस पर गोकुल सेतिया ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। अपने 100 दिनों के कार्यकाल में उन्होंने 1400 बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में भेजा है।

भाजपा सरकार पर निशाना

गोकुल सेतिया ने भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। बिना किसी ठोस विकास कार्य के भाजपा ने सिरसा में अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। उन्होंने पूर्व विधायक गोपाल कांडा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कांडा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में कम से कम छह महीने भी प्रभावी काम किया होता, तो सिरसा में आज यह समस्या इतनी विकराल न होती।

सेतिया ने कांडा के 5 सालों की रिपोर्ट मांग की

गोकुल सेतिया ने अपने काम की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि वह जनता के प्रति जवाबदेह हैं और उनके सामने अपने 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड रख रहे हैं। उन्होंने मांग की कि गोपाल कांडा को भी अपने पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाना चाहिए।
Advertisement