Advertisement
Advertisement
होम / Grievance Committee: हरियाणा ने जारी की जिला ग्रीवेंस कमेटी नोटिफिकेशन, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Grievance Committee: हरियाणा ने जारी की जिला ग्रीवेंस कमेटी नोटिफिकेशन, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

BY: • LAST UPDATED : November 4, 2024

Inkhabar Haryana, Grievance Committee: हरियाणा सरकार ने जिला ग्रीवेंस कमेटी की संरचना को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। इस निर्णय के तहत, मुख्यमंत्री नायब सैनी को गुरुग्राम जिले की ग्रीवेंस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट मंत्रियों को विभिन्न जिलों में जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे शिकायतों का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। इसके अलावा राज्यमंत्री राजेश नागर कुरुक्षेत्र जिले की ग्रीवेंस में रहेंगे, जबकि राज्यमंत्री गौरव गौतम सोनीपत जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मंत्रियों की जिम्मेदारियां

कैबिनेट मंत्री अनिल विज: कैथल और सिरसा जिले की ग्रीवेंस कमेटी।
कृष्णलाल पंवर: रोहतक और हिसार जिले की जिम्मेदारी।
राव नरबीर सिंह: नूहं और फरीदाबाद जिले की ग्रीवेंस में।
महिपाल ढांडा: भिवानी और जींद जिले में।
विपुल गोयल: रेवाड़ी और पंचकूला।
अरविंद शर्मा: महेंद्रगढ़ जिले की ग्रीवेंस में।
श्याम सिंह राणा: चरखी दादरी और झज्जर जिले की जिम्मेदारी।
रणबीर गंगवा: अंबाला और करनाल जिले में।
कृष्ण बेदी: यमुनानगर और पानीपत जिले की ग्रीवेंस में।
श्रुति चौधरी: फतेहाबाद जिले की ग्रीवेंस में।
आरती राव: पलवल जिले की ग्रीवेंस में।

Advertisement

CMO News: जल्द हो सकता है हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल!