Advertisement
Advertisement
होम / Harvinder Kalyan: विस अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ की प्रबोधन कार्यक्रम की समीक्षा, कहा- टीम भावना से सफल हो पाया इतना बड़ा आयोजन

Harvinder Kalyan: विस अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ की प्रबोधन कार्यक्रम की समीक्षा, कहा- टीम भावना से सफल हो पाया इतना बड़ा आयोजन

BY: • LAST UPDATED : February 18, 2025
Inkhabar Haryana, Harvinder Kalyan: हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रबोधन कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक दो भागों में की गई। पहले उन्होंने प्रथम और द्वितीय श्रेणी अधिकारियों से उनके अनुभव पूछे इसके बाद उन्होंने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ विचार साझा किए। इस प्रबोधन कार्यक्रम की एक-एक व्यवस्था की समीक्षा की गई।

एकजुटता से इतना बड़ा आयोजन सफल हो पाया- कल्याण

अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सभी की एकजुटता और लग्न से ही इतना बड़ा आयोजन सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि विधान सभा स्टाफ का टीम वर्क देखने लायक रहा। इसके लिए उन्होंने पूरे स्टाफ को शाबाशी दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी कर्मी भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत से कार्य करते हुए विधान सभा के आयोजनों तथा अन्य कार्यों को सफल बनाएंगे।

विधान सभा सचिवालय प्रदेश का उच्च संस्थान- कल्याण

उन्होंने कहा कि विधान सभा सचिवालय प्रदेश का उच्च संस्थान है। यहां प्रदेश व प्रदेश की जनता के विकास के कार्यों को साकार करने के लिए स्वरूप दिया जाता है। विधान सभा सचिवालय की कार्यप्रणाली पर ही इसकी गुणवत्ता निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों की कार्यशैली की अपनी विशिष्ट पहचान होनी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में कर्मचारियों की ट्रेनिंग हुई है और इससे लाभ उठाकर सभी कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। हम सबका मुकाबला स्वयं से होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनके हितों की रक्षा करने की जिम्मेदारी मेरी है, उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई हो तो उनसे निसंकोच संपर्क करें।