Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Election: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में हुए शामिल

Haryana Assembly Election: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में हुए शामिल

BY: • LAST UPDATED : September 13, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ही BJP को एक बड़ा झटका लगा है। BJP के पूर्व मंत्री और BJP ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद, कांग्रेस को ओबीसी वर्ग में एक महत्वपूर्ण नेता मिल गया है, और इससे बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Haryana Assembly Election: पृथला विधानसभा में नयनपाल रावत का विरोध, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर

ओबीसी वर्ग में कंबोज प्रमुख नेता

बता दें कि कर्णदेव कंबोज के कांग्रेस में शामिल होने की प्रक्रिया भूपिंदर हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पूरी हुई है। कंबोज ओबीसी वर्ग में एक प्रमुख नेता माने जाते हैं और कंबोज समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। कंबोज ने बीजेपी पर ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है, जिससे बीजेपी की राजनीति को एक नया मोड़ मिल सकता है। खासतौर पर जाट-नॉन जाट की राजनीति करने वाली बीजेपी के लिए ये एक चुनौतीपूर्ण स्थिति हो सकती है। कंबोज का कांग्रेस में जाना बीजेपी के लिए एक बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा सकता है और BJP को वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।

Advertisement

 

Anil Vij: ‘वो हरियाणा आएं, लोग देखना चाहते हैं कि…’, अनिल विज का CM केजरीवाल की जमानत पर बड़ा बयान