Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Election: सोनीपत में नाकाबंदी के बीच गाड़ी में मिले 50 लाख रुपये की नकदी, जाने क्या है पूरा मामला

Haryana Assembly Election: सोनीपत में नाकाबंदी के बीच गाड़ी में मिले 50 लाख रुपये की नकदी, जाने क्या है पूरा मामला

BY: • LAST UPDATED : September 21, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। सोनीपत में नाकाबंदी के दौरान स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) ने एक वाहन से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। यह नकदी गोहाना रोड बाईपास पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई है। पुलिस और इनकम डिपार्टमेंट के लोग इस मामले की जांच करेगें।

Haryana Election: कुमारी सैलजा की नाराजगी पर पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

क्या है पूरा मामला

बता दें कि, SST के ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिलबाग सिंह और सिटी थाना के ASI बिजेंद्र ने एक गाड़ी को रोका। गाड़ी में 500-500 रुपये के नोटों की 20 बंडल थी, जिसमें कुल 50 लाख रुपये की नकदी थी। गाड़ी सवार युवक जींद का रहने वाला है। उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के नोएडा से यह रकम लाया है और यह रकम प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए है। लेकिन जब SST ने उससे दस्तावेज दिखाने को कहा, तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर SST ने नकदी को अपने कब्जे में लेकर उसे ट्रेजरी में जमा कर दिया। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है। अब पुलिस और इनकम डिपार्टमेंट की टीम इस मामले की जांच करेगी।

Advertisement

चुनाव के दौरान सतर्कता को दर्शाया

यह घटना चुनाव के लिए सतर्कता को दर्शाती है, जिससे यह साफ है कि अधिकारियों ने चुनाव में फाइनेंशियल गड़बड़ियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि यह रकम किस मकसद से लाई गई थी और क्या यह कानूनी है।

Haryana: कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर आज हुई फायरिंग, एक समर्थक को लगी गोली