




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया और फिल्मी अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने मंच पर राहुल गांधी के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा से हाथ मिलाने का जिक्र किया। सैनी ने कहा कि हाथ मिलाने से कुछ नहीं होता, जब दिलों में दरारें हों। उनका इशारा इस बात की ओर था कि भले ही नेता एक-दूसरे से मिलें, लेकिन उनके बीच की दूरियां खत्म नहीं हुई हैं।
Haryana Assembly Election: कांग्रेस नेता राज बब्बर ने किया गन्नौर दौरा, जनसभा को किया संबोधित
जानकारी के लिए बता दें कि, सीएन सैनी ने शोले फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म में असरानी का डायलॉग याद दिलाते हुए कहा कि कुछ लोग इधर और कुछ उधर हैं, लेकिन असल में कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी केवल चुनाव प्रचार के लिए यहां आए हैं, न कि जनता की समस्याओं को समझने के लिए।
बता दें कि, सैनी ने कांग्रेस के नेताओं की एकता पर सवाल उठाते हुए यह स्पष्ट किया कि असली एकता तभी संभव है जब दिलों में सच्चाई हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीतिक झगड़ों से बाहर निकलकर ही देश और समाज की भलाई के लिए काम किया जा सकता है। उनका यह बयान इस बात को दर्शाता है कि चुनावी माहौल में राजनीतिक टीकाकरण कितना महत्वपूर्ण होता है और नेता किस प्रकार से अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाने पर लेते हैं।




