




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2024 को हरियाणा के सोनीपत में एक रैली के दौरान विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर कड़ा हमला किया। वहीं, उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है, कांग्रेस कमजोर होती जा रही है। पीएम मोदी ने हरियाणा में बीजेपी के प्रति बढ़ते प्यार का जिक्र करते हुए कहा, “आज हरियाणा कह रहा है फिर एक बार बीजेपी सरकार।”
तो वहीं आपको बता दें , रैली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी प्रेरणा से बीजेपी देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है और गरीबों का विकास कर रही है। वहीं, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में चल रहे मतदान का भी उल्लेख किया और लोगों की सराहना की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार की पार्टी है। तो वहीं, उन्होंने आगे कहा कि, “कांग्रेस ने 10 साल पहले जब सरकार चलाई, तब किसानों की जमीनें छीनी जाती थीं।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार पर पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा है।
Haryana Election 2024: पीएम मोदी सोनीपत प्रचार करने पहुंचे, लोगों का किया संबोधन, जानिए पूरी खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की बात भी की और कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जम्मू में आर्टिकल 370 को वापस लाना चाहती है और अपराधियों के एजेंडे को बढ़ावा भी देती है। यहां तक की प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को भी “गलती से आई” करार दिया है। तो वहीं आपको बता दें, इस रैली में प्रधानमंत्री का संदेश बिलकुल साफ था कि भाजपा विकास और सुधार के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस काफी पीछे रह गई है।




