Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Election: कांग्रेस नेता राज बब्बर ने किया गन्नौर दौरा, जनसभा को किया संबोधित

Haryana Assembly Election: कांग्रेस नेता राज बब्बर ने किया गन्नौर दौरा, जनसभा को किया संबोधित

BY: • LAST UPDATED : October 1, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा चुनाव को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने हाल ही में गन्नौर का दौरा किया है। जहां उन्होनें जनसभा को संबोधित किया है। यह जनसभा शहर की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित की गई। इस जनसभा में कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा के समर्थन में जनता से वोट की अपील की और कांग्रेस की योजनाओं पर बात की।

Election Prepration: मतदाताओं के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष बूथ तैयार, जाने पूरी खबर..

बीजेपी द्वारा 10 वर्षों तक धोखें का किया जिक्र

जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि यह गन्नौर की जनता का सौभाग्य है कि उन्हें कुलदीप शर्मा जैसा विद्वान नेता मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोट केवल कुलदीप शर्मा के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठतम मंत्री के लिए है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में हुए धोखों का जिक्र करते हुए कहा कि अब समय है कि जनता अपने वोट के जरिए बदलाव लाए।

Advertisement

हरियाणा के लोगों का मुस्कुराने का समय

बता दें कि, नेता राज बब्बर ने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने की संभावना पर चर्चा हो रही है। यदि कुलदीप शर्मा को वोट दिया गया, तो चौधरी भूपेंद्र हुड्डा राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। राज बब्बर ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने पिछले 10 सालों में उदासी का सामना किया है, लेकिन अब मुस्कुराने का समय आ गया है।

Haryana Election 2024: हरियाणा रैली में राहुल गांधी ने बीजेपी पर किया तीखा हमला, अग्निवीर मुद्दा भी उठाया

जवानों, किसानों और खिलाड़ियों के साथ अत्याचार

जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों, जवानों, और खेल खिलाड़ियों के साथ अत्याचार किया गया है। अग्निवीर जैसी योजनाओं ने युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। कांग्रेस सरकार ने युवाओं को दो लाख नौकरियां देने का वादा किया है। राज बब्बर ने विश्वास दिलाया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो पहले दिन से ही सभी वादों को लागू किया जाएगा। उन्होंने कुलदीप शर्मा की जीत पर उनके विजय जुलूस में शामिल होने का भी आश्वासन दिया।