Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Election: कांग्रेस नेता नरेश यादव और सोनू पपनेजा BJP में हुए शामिल, CM सैनी ने किया स्वागत

Haryana Assembly Election: कांग्रेस नेता नरेश यादव और सोनू पपनेजा BJP में हुए शामिल, CM सैनी ने किया स्वागत

BY: • LAST UPDATED : September 17, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: आज CM श्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगीं में हांसी के प्रसिद्ध समाजसेवी और कांग्रेस नेता नरेश यादव और सोनू पपनेज ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता में शामिल हो गए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि BJP का परिवार हर दिन बढ़ रहा है और पार्टी में नए सदस्य जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिल रही है। नरेश यादव और सोनू पपनेजा का भाजपा में स्वागत किया गया और उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Haryana Assembly Election: जनता का फूटा BJP के इन नेताओं पर गुस्सा, आदमपुर का माहौल गर्माया

Advertisement

नए नेताओं से बढ़ेगीं BJP की ताकत

बता दें कि, CM नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि BJP की नीतियां और कार्यक्रम हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए नेताओं का जोड़ पार्टी की ताकत को और बढ़ाएगा। BJP का लक्ष्य हरियाणा में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सत्ता में आने का है। पार्टी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर और अधिक लोग BJP से जुड़ रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि पार्टी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है। CM सैनी ने BJP परिवार के सभी सदस्यों को इस नए जुड़ाव के लिए शुभकामनाएं दीं और पार्टी के विकास के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

 

Haryana Assembly Election: BJP उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा का खेड़ा में जोरदार स्वागत, जानिए पूरी खबर