Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Election: अटेली विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने किया नामांकन

Haryana Assembly Election: अटेली विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने किया नामांकन

BY: • LAST UPDATED : September 12, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: अटेली विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन के दौरान पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने बीजेपी से अपनी नाराजगी का इज़हार किया है। उन्होंने यह नामांकन भाजपा से टिकट न मिलने के कारण छोड़ा, जिसमें उनके पुराने पार्टी के प्रति निराशा और असंतोष का संकेत मिलता है। संतोष यादव पहले भाजपा की हरियाणा उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और 2014 से 2019 तक अटेली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं।

 

Haryana Assembly Election: तोशाम से BJP उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, जानिए पूरी खबर

Advertisement

राजनीतिक भविष्य के लिए तलाशा नया रास्ता

बता दें कि संतोष यादव के पार्टी छोड़ने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरने का निर्णय इस बात की ओर इशारा करता है कि उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य के लिए नए रास्ते की तलाश की है। उनके नामांकन से अटेली विधानसभा क्षेत्र में एक नई राजनीतिक चुनौती का माहौल बन गया है। सत्तारूढ़ पार्टी और अन्य प्रतिद्वंद्वियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम हो सकता है, क्योंकि पूर्व डिप्टी स्पीकर का अनुभव और क्षेत्र में उनकी पहचान एक महत्वपूर्ण ताकत हो सकती है।