Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Election: केजरीवाल के इस्तीफे पर पूर्व मंत्री रंजीत सिंह चौटला का बड़ा बयान कहा, “केजरीवाल का इस्तीफा…”

Haryana Assembly Election: केजरीवाल के इस्तीफे पर पूर्व मंत्री रंजीत सिंह चौटला का बड़ा बयान कहा, “केजरीवाल का इस्तीफा…”

BY: • LAST UPDATED : September 16, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अरविंद केजरीवाल के CM पद से इस्तीफे की पेशकश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का इस्तीफा देने का फैसला पूरी तरह उनका व्यक्तिगत है। यदि किसी व्यक्ति पर मामला दर्ज हो जाए और कोर्ट गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दे, तो इस्तीफा देना उचित होगा। इससे यह सुनिश्चित हो सकता है कि किसी भी जांच में केजरीवाल की संलिप्तता न हो।

 

Haryana Assembly Election: फरीदाबाद में निर्दलीय नेताओं की धमक, भाजपा और कांग्रेस के बागी बिगाड़ सकते हैं चुनावी समीकरण

Advertisement

हरियाणा की राजनीति से दूर रहें केजरीवाल

बता दें कि, चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश की सराहना की और सुझाव दिया कि केजरीवाल को हरियाणा की राजनीति में कदम नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल हरियाणा की राजनीति में प्रवेश करते हैं, तो उनकी पार्टी को नुकसान होगा, क्योंकि वहां भाजपा और अन्य स्थानीय दलों के साथ मुकाबला करना कठिन हो सकता है।

अनिल विज का किया समर्थन

बता दें कि पूर्व मंत्री ने अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा का समर्थन किया। उन्होंने अनिल विज को भाजपा का सीनियर और ईमानदार नेता बताया जो सच्चाई के प्रति प्रतिबद्ध हैं। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि अनिल विज मुख्यमंत्री पद के लिए हकदार हैं, लेकिन भाजपा का वर्तमान स्थिति हरियाणा में कमजोर है।

 

Haryana Assembly Election: गोहाना विधानसभा में किसका माहौल किसको किससे नुकसान

भाजपा हरियाणा में कोई महत्वपूर्ण स्थान नहीं रखती

रणजीत सिंह चौटाला ने भाजपा की स्थिति पर टिप्पणी की कि वर्तमान में भाजपा हरियाणा में कोई महत्वपूर्ण स्थान नहीं रखती और सिरसा जिले में भाजपा के उम्मीदवारों के जीतने की संभावना नहीं है। भाजपा अब इनेलो के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी, और उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भाजपा ने रानियां, ऐलनाबाद और डबवाली में कमजोर उम्मीदवार उतारे हैं। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में उनके परिवार के मजबूत उम्मीदवारों की तुलना में भाजपा के उम्मीदवार कमजोर साबित हो सकते हैं।