Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Election: हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने बीजेपी के सभी पदों से दिया इस्तीफा!

Haryana Assembly Election: हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने बीजेपी के सभी पदों से दिया इस्तीफा!

BY: • LAST UPDATED : September 5, 2024

InKhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टीयों ने अपने उम्मीटवारों के नाम घोषित करना शुरू कर दिया है। हरियाणा के पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इंद्री विधानसभा से 2014 में विधायक और हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले एवं वन विभाग के पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

वर्तमान समय में वह भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष थे, लेकिन उन्होंने अपने पद के साथ-साथ भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाया है।

भाजपा के इन पदाधिकारियों ने दिया इन-इन पदों से इस्तीफा

Advertisement

  • चरखी दादरी के बाढड़ा सीट से विधायक रहे सुखविंद्र श्योराण ने प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा के पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • सोनीपत से भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक संजय ठेकेदार ने भी भाजपा छोड़ दी है।
  • सोनीपत : भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पार्षद इंदु वलेचा के पति पूर्व पार्षद संजीव वलेचा ने भी छोड़ी भाजपा
  • इसके अलावा हिसार की उकलाना रिजर्व सीट से JJP के पूर्व विधायक अनूप धानक को टिकट देने से नाराज पार्टी के नेता शमशेर गिल और पूर्व उम्मीदवार सीमा गैबीपुर ने भी पार्टी छोड़ दी है।
  • हिसार में कमल गुप्ता को टिकट मिलने पर पहले ही बगावत की घोषणा करने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरूण जैन भी पार्टी छोड़ने का ऐलान करने वाले हैं। उन्होंने सुबह अपने निवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई है।
  • रोहतक में महम से भाजपा के 2019 में कैंडिडेट रहे शमशेर सिंह खरखड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही सोनीपत के जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा ने पार्टी भी छोड़ दी है।
  • भाजपा किसान मोर्चा चरखी दादरी के जिलाध्यक्ष विकास उर्फ भल्ले चेयरमैन ने भी पार्टी को भी अलविदा कह दिया है।
  • इसके अलावा परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेट सतीश खोला (Rewari ) भी बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने कल अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुला ली है।
  • रानियां से देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला की टिकट कटने पर उन्होंने सिरसा में अपने निवास स्थान पर समर्थकों की बैठक बुलाई है l
  • कांग्रेस में आएंगे लक्ष्मण नापा , BJP MLA लक्ष्मण नापा करेंगे कांग्रेस ज्वाइन दोपहर 4 बजे ज्वाइन करेंगे कांग्रेस
  • NIT Faridababd seat होल्ड होते ही भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नागेंद्र भडाना ने बुलाई पंचायत।

Haryana Assembly Election : मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में करे चेक, मतदाता सूची में नाम शामिल होने पर किया जा सकता है मताधिकार का प्रयोग,   जिला में 8 लाख 31 हजार 166 मतदाता है दर्ज़