




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा के रोहतक में बीजेपी का नया मीडिया सेंटर अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है और आज इसका भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली, हरियाणा प्रभारी श्री सतीश पूनिया सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक, नया मीडिया सेंटर अत्याधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक मीडिया उपकरणों से सुसज्जित है, जो भाजपा की संचार और प्रचार क्षमताओं को एक नया आयाम देगा। यह सेंटर पार्टी की मीडिया गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने और प्रभावी ढंग से चुनाव प्रचार करने में मदद करेगा।
Haryana Election: कांग्रेस की आखिरी लिस्ट के बाद हुआ बवाल, इन नेताओं ने निर्दलीय ठोकी ताल
बता दें कि उद्घाटन के अवसर पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का नया कैम्पेन गीत भी लॉन्च किया जाएगा, जो पार्टी की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इस गीत के माध्यम से पार्टी मतदाताओं तक अपनी विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने की कोशिश करेगी।
इस कार्यक्रम के साथ ही विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की तैयारियों का आधिकारिक शंखनाद भी होगा। भाजपा के नए मीडिया सेंटर के उद्घाटन के साथ ही, चुनावी तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे पार्टी अपनी आगामी चुनावी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हो सके।
Haryana Assembly Election: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में हुए शामिल




