




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने होडल में नए चेहरे पर दाव खेला हैं। BJP ने होडल विधानसभा से हरेंद्र सिंह रामरतन को टिकट दिया है। लेकिन विधायक की टिकट कटने से क्षेत्र में राजनीतिक माहौल कितना बदला वो अहम है। स्थानीय जनता के अनुसार इस बदलाव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के पक्ष में हवा बना दी है।
जानकारी के मुताबिक होडल में BJP द्वारा उम्मीदवार बदल देने के बाद भी होडल की जनता कुछ खास खुश नजर नहीं आ रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उदयभान उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहे हैं और भाजपा के नेता कभी उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते। इस कारण, लोग अब भाजपा के प्रति असंतोष व्यक्त कर रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जता रहे हैं। उनका मानना है कि भाजपा का नया कैंडिडेट बदलने से उनका मन नहीं बदलेगा, और वे कांग्रेस का राज लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बता दें कि होडल की जनता का यह भी कहना है कि BJP ने किसानों,खिलाड़ियों और युवाओं के साथ अन्याय किया है, जिससे उनके बीच BJP को लेकर गहरी नाराजगी है। अब इस नाराजगी का असर चुनावी माहौल पर साफ नजर आ रहा है और यह BJP के लिए एक चुनौती बन सकती है। होडल की जनता का झुकाव कांग्रेस के प्रति ज्यादा दिख रहा है।




