




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: विनेश फोगाट, जो जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं, ने हाल ही में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का पंजा दिखाकर उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही। इस पर द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि विनेश को एक सेलिब्रिटी होने के नाते ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के प्रति ऐसे शब्दों का उपयोग करना गलत है। विनेश का राजनीति में आना गलत, खेल पर ध्यान दें।
बता दें कि, महावीर फोगाट ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले जो प्रोटेस्ट किया गया, वह बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव के था। लेकिन जब दोबारा धरना दिया गया, तब कुछ राजनीतिक लोगों ने उस प्रदर्शन को राजनीतिक रंग दे दिया। विनेश फोगाट का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें बहलाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया और चुनाव के लिए टिकट दिया।
बता दें कि, बबीता फोगाट ने भी इस पर बयान दिया था कि विनेश को कांग्रेस के षड्यंत्र के तहत राजनीति में लाया गया है। महावीर फोगाट ने इस बात से सहमति जताई और कहा कि हमें और देश की जनता को उम्मीद है कि विनेश 2028 के ओलंपिक में भाग लेकर गोल्ड मेडल लेकर आएंगी। महावीर फोगाट ने खेल और राजनीति के बीच बढ़ती खाई पर चिंता जताई और विनेश के खेल करियर की प्राथमिकता पर जोर दिया।




