




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: पृथला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल काफी गर्म है और पृथला की जनता सरकार से काफी नाराज नजर आ रही है। पृथला के रहने वाले लोग वर्तमान विधायक और भाजपा पार्टी की कार्यप्रणाली से संतुष्ट दिखाई नहीं दे रहें हैं। पृथला की जनता ने कहा 10 साल में हमारे यहा कोई काम नहीं हुआ है।
Haryana Election 2024: ‘बीजेपी सरकार आएगी, मैं भगवामय हूं’, गोपाल कांडा का बड़ा बयान
जानकारी के मुताबिक, पृथला के रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछली बार सोचा था निर्दलीय प्रत्याशी काम करेगा। झोली फैला कर वोट ले गया फिर यहां आकर भी नहीं भटका पर इस बार हमने सोच लिया है। की हम कांग्रेस को वोट देंगे क्योंकि कांग्रेस के समय में हमे सब मिला सरकारी स्कूलों में अध्यापक से लेकर सड़के सब अच्छा था। पर भाजपा राज में ऐसा कुछ भी नहीं है।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में जनता ने बेहतर सड़कें, सरकारी स्कूलों में अच्छी सुविधाएँ और अध्यापक देखे थे। यही कारण है कि लोग अब कांग्रेस को समर्थन देने की सोच रहे हैं, यह विश्वास रखते हुए कि कांग्रेस की सरकार के समय में क्षेत्र में सुधार हो सकता है।
Haryana Election 2024: नाराज देवेंद्र कादियान ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रुप में किया नामांकन




