




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में BJP नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे भव्य बिश्नोई का प्रचार कार्यक्रम सोमवार को विवाद में बदल गया था। कुतियावाली गांव में जैसे ही दोनों पहुंचे, गांववालों ने दोनों नेताओं का विरोध करना शुरू कर दिया था। विरोध इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
Haryana Assembly Election: BJP उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा का खेड़ा में जोरदार स्वागत, जानिए पूरी खबर
बता दें कि विरोध के दौरान, गांव के युवकों ने भव्य बिश्नोई से तीखी नोकझोंक की। हालात इतने बिगड़ गए कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस विवाद की तस्वीरें और वीडियो एक स्थानीय युवक ने अपने फोन में कैद कर लीं। लेकिन, भव्य बिश्नोई के समर्थकों ने उस युवक का फोन छीन लिया और तोड़ दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
बता दें कि, घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव के लोग और स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने भव्य और कुलदीप के काफिले को गांव से सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए हैं। इस तरह की घटनाएं चुनावी माहौल को और भी संवेदनशील बना देती हैं, और यह दिखाती हैं कि राजनीति में विरोध के स्वरूप कितने तीव्र हो सकते हैं।




