




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: वरिष्ठ नेता बख्शीश सिंह विर्क ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान भी मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही मेवात से अधिवक्ता खुर्शीद राजा और पूर्व चेयरमैन मोहमद इकबाल भी पार्टी का हिस्सा बने। कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।
बता दें कि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नए शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा की 36 बिरादरी ने फैसला कर लिया है कि इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिल रहा जनसमर्थन इसका प्रमाण है। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को पार्टी में उचित सम्मान और स्थान मिलेगा। उन्होंने भविष्य में कांग्रेस की बड़ी रैलियों का भी ऐलान किया, जहां बड़े नेता भी शामिल होंगे और पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
बता दें कि, इस बीच सिरसा से बीजेपी के उम्मीदवार ने नामांकन वापिस लेने के बाद इनलो और जेजेपी पर हमला किया। उन्होंने इन पार्टियों को बीजेपी की ‘बी टीम’ बताते हुए कहा कि ये पार्टियां बीजेपी की नीतियों को ही लागू कर रही हैं। उनका कहना था कि इन पार्टियों की भूमिका बीजेपी के लिए सहायक रही है और इन्हें बीजेपी की दूसरी टीम की तरह काम करना आ गया है। इस घटनाक्रम से स्पष्ट होता है कि हरियाणा की राजनीति में बड़े बदलाव हो रहे हैं और कांग्रेस के नेता इस बदलाव का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।




