Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Election: समाजवादी पार्टी से भी कांग्रेस की नहीं बनी बात, जानिए कहा अटकी बात

Haryana Assembly Election: समाजवादी पार्टी से भी कांग्रेस की नहीं बनी बात, जानिए कहा अटकी बात

BY: • LAST UPDATED : September 10, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा में कांग्रेस की गठबंधन की बात आम आदमी पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी के साथ भी नहीं बन पा रहीं हैं। अंदरुनी सीटों की चल रही खींचतान के बीच अब कार्यकर्ताओं का धैर्य टूट रहा है।

कांग्रेस अपने वादे पर रही नाकाम

बता दे की, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कांग्रेस ने जो सीट देने का वादा किया गया था, पार्टी ने उस पर भी प्रत्याशी उतार दिया है। कांग्रेस की यह चाल देखकर समाजवादी नेताओं का धैर्य जवाब दे गया है। अब हरियाणा सपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र भाटी ने खुले तौर पर कांग्रेस को अल्टीमेटम दे दिया।

Haryana Election 2024: बाढ़ड़ा विधानसभा में हो रहा नैना चौटाला का विरोध, जानिए क्या हैं पूरी खबर

Advertisement

दो सीटें देने का किया था ऐलान

कांग्रेस की तरफ से समाजवादी पार्टी को दो सीटें देने की बात कही जा रही थी। इसमें एनसीआर में शामिल हथीन और सोहना विधानसभा सीटें शामिल थी। सपा ने दादरी सीट पर चुनाव लड़ने की चाह जताई थी।

सपा के सब्र का बान टूटा

अखिलेश यादव पहले कह चुके हैं कि वे हरियाणा में सीटों की संख्या को लेकर कोई दबाव नहीं बनाएंगे लेकिन अब एक भी सीट न दिए जाने से पार्टी का सब्र का बान टूट रहा है। कांग्रेस और सपा के बीच हरियाणा में सम्मति होने से यूपी के उपचुनाव में भी कांग्रेस को भागीदारी होना तय माना जा रहा था। कांग्रेस ने वहा 5 सीटों पर लड़ने की स्वीकृति दी थी।

 

Haryana Assembly Election : ‘थप्पड़ मारने का टाइम भी आएगा’ बृजभूषण के बयान पर फूटा विनेश फोगाट का गुस्सा

Advertisement

लेटेस्ट खबरें