Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Election: तोशाम से BJP उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, जानिए पूरी खबर

Haryana Assembly Election: तोशाम से BJP उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, जानिए पूरी खबर

BY: • LAST UPDATED : September 12, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तोशाम क्षेत्र से BJP उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने हाल ही में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर BJP के वरिष्ठ नेताओं की एक प्रमुख टीम ने उनके साथ समर्थन दिखाने के लिए उपस्थिति दर्ज की। इसमें त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और सांसद धर्मवीर सिंह प्रमुख थे। सभी नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में भरोसा जताया कि श्रुति चौधरी भारी मतों से जीत हासिल करेंगी। प्रदेश सह प्रभारी विप्लव देव ने कहा कि BJP की नीतियों से प्रदेश की जनता संतुष्ट है और पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

 

Haryana Assembly Election: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना, कहा असमंजस में है कांग्रेस

Advertisement

किरण चौधरी ने कहा कांग्रेस बन चुकी ‘बापू बेटा पार्टी’

बता दें कि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब ‘बापू बेटा पार्टी’ बन चुकी है और भूपेंद्र हुड्डा की नीतियों से कोई भी नेता खुश नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में अपने 20 वर्षों की सेवा का उल्लेख करते हुए जीत का दावा किया। श्रुति चौधरी ने भी क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके समर्थन और आशीर्वाद से वे विजय प्राप्त करेंगी। उन्होंने BJP की तीसरी बार सरकार बनने की बात करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।