




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Election: हरियाणा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने असंध में कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है। मनोहर लाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह अपने उम्मीदवारों की सूची को लेकर असमंजस में है और इस वजह से उसने भाजपा के मुकाबले देर से अपनी सूची जारी की। मनोहर लाल ने कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को खुद अपने कैंडिडेट्स पर विश्वास नहीं है और इससे पार्टी की आंतरिक स्थिति पर भी संदेह उत्पन्न होता है।
Haryana Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने जारी की सातवीं लिस्ट, जानिए किसको मिला टिकट
बता दें कि राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर भी मनोहर लाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणियों को “बचकाना” और “भ्रम पैदा करने वाली” बताया। खासकर सिखों और अनुसूचित जातियों के बारे में की गई बातों को लेकर भी भड़के। मनोहर लाल ने कहा कि यह चिंता की बात है कि राहुल गांधी अमेरिका जाकर इस तरह की बातें करते हैं। ऐसे विवाद खड़ा करना देश को कमजोर करने की साजिश लगती है। इस साजिश में वह बेनकाब हो चुके हैं, जिसका भुगतान उन्हें जहां-जहां चुनाव है वहां-वहां भुगतान पड़ेगा। इस बयान के माध्यम से मनोहर लाल ने कांग्रेस की आंतरिक अस्थिरता और राहुल गांधी के बयानों को लेकर अपनी चिंता जताई और कांग्रेस को चुनावी मुकाबले में चुनौती दी है।




