




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा इलेक्शन का दिन तय हो चुका है। विधानसभा इलेक्शन को नजर में रखते हुए हरियाणा में सियासी अखाड़ा भी सज गया है और जैसे-जैसे इलेक्शन का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे दलित वोट के लिए लड़ाई तेज होती जा रही है।चुनावी मैदान में BSP और AASP के उतरने से जंग में नया टिवस्ट आया है।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि अभय चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) ने मायावती की BSP से गठबंधन किया है, वहीं दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर SC के वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है। इस विधानसभा चुनाव में INLD 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि BSP 37 सीटों पर, जिसमें सभी SC आरक्षित सीटें शामिल हैं। दूसरी ओर, JJP 70 सीटों पर और AASP 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
बता दें कि 2024 के आम चुनावों में कांग्रेस ने जाट, दलित और मुस्लिमों का एक सामाजिक समीकरण बनाया, जो राज्य की पूरी जनसंख्या का लगभग आधा हिस्सा है। 68% SC और 64% जाटों ने कांग्रेस-आप गठबंधन का समर्थन किया था। वहीं दलितों ने BJP नेताओं के संविधान बदलने की बात को लेकर इंडिया गठबंधन की तरफ रुख किया था।
BJP कि रणनीति की बात करें तो दलितों का एक वर्ग कांग्रेस से मांग कर रहा है कि वह हुड्डा परिवार के बजाय कुमारी शैलजा को CM पद का चेहरा बनाएं। जिस पर BJP को उम्मीद है कि इस गुटबाजी से उसे फायदा हो सकता हैं। इसके अलग, BJP को उम्मीद है कि BSP और AASP के साथ INLD और JJP भी दलित वोटरों के एक बड़े हिस्से को लुभा सकते हैं, जिससे कांग्रेस ने जो आम चुनावों में वोट हासिल किए हैं वो बेअसर किया जा सके।




