Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा मॉनसून सत्र का पहला दिन बना रणभूमि, हुड्डा-कल्याण में तीखी तकरार

Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा मॉनसून सत्र का पहला दिन बना रणभूमि, हुड्डा-कल्याण में तीखी तकरार

BY: • LAST UPDATED : August 23, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ, लेकिन पहले ही दिन सदन का माहौल गरम हो गया। विपक्ष ने भिवानी की शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को मुद्दा बनाते हुए जोरदार हंगामा किया और सरकार पर महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोला। कांग्रेस विधायकों ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की, जिससे सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही।

स्पीकर और हुड्डा आमने-सामने

सत्र के दौरान एक ऐसा मौका भी आया जब विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हंगामे के बीच स्पीकर ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही ठप करने का आरोप लगाते हुए कहा, “ये गली नहीं है, ये विधानसभा है।” उन्होंने कांग्रेस विधायकों के रवैये पर नाराजगी जताई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा है।

इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी चेयर पर खड़े हो गए और स्पीकर की टिप्पणी का विरोध किया। हुड्डा ने कहा कि यह विपक्ष के नेता का विषय नहीं है और इसकी निंदा नहीं की जा सकती। उन्होंने स्पीकर को ही सदन के नियम पढ़ने की सलाह दे डाली।

Advertisement

मनीषा केस पर राजनीति गरमाई

मनीषा हत्याकांड को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। कांग्रेस ने इस मामले को महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की नाकामी से जोड़ते हुए सदन में आवाज उठाई। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय भी कानून-व्यवस्था की स्थिति सवालों के घेरे में रही है।