Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Monsoon Session 2025: “विपक्ष को हर मुद्दा उठाने की पूरी आज़ादी है और सरकार उसके हर प्रश्न का जवाब देने के लिए तैयार”- अनिल विज

Haryana Assembly Monsoon Session 2025: “विपक्ष को हर मुद्दा उठाने की पूरी आज़ादी है और सरकार उसके हर प्रश्न का जवाब देने के लिए तैयार”- अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : August 22, 2025

Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार, 22 अगस्त से विधिवत रूप से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत से पहले सुबह 11 बजे विधानसभा सचिवालय में कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की। इस बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं ने भाग लिया और कार्यवाही की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

सत्र 27 अगस्त तक चलेगी

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सत्र 22, 25 और 26 अगस्त तक ही चलना था, लेकिन अब इसे एक दिन और बढ़ाकर 27 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस बदलाव की पुष्टि हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने की। उन्होंने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में यह तय किया गया है कि सत्र एक दिन और बढ़ाया जाए ताकि अधिक विषयों पर चर्चा संभव हो सके।

विज ने कांग्रेस पर कसा तंज

अनिल विज ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि बीएसी की बैठक में मुद्दों पर बहस नहीं होती, बल्कि केवल सत्र की कार्यवाही और समय-सीमा पर फैसला लिया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हर मुद्दा उठाने की पूरी आज़ादी है और सरकार उसके हर प्रश्न का जवाब देने के लिए तैयार है।

साथ ही, विज ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक दल नहीं रह गई है। उनके अनुसार कांग्रेस में न तो कोई किसी को नेता मानता है और न ही किसी की सुनता है, यही वजह है कि विपक्ष के नेता के चयन पर भी पार्टी अब तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है।