Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में मनीषा मौत मामले पर हुआ जोरदार हंगामा, सीएम सैनी बोले- “भिवानी की बेटी के मामले में…”

Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में मनीषा मौत मामले पर हुआ जोरदार हंगामा, सीएम सैनी बोले- “भिवानी की बेटी के मामले में…”

BY: • LAST UPDATED : August 22, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से आरंभ हो गया। यह सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। पहले ही दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दल कांग्रेस ने भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान सदन का माहौल इतना गरमा गया कि कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

कांग्रेस ने किया जोरदार हंगामा

सत्र की शुरुआत से ही कांग्रेस विधायकों ने ‘काम रोको’ प्रस्ताव के तहत इस मामले पर चर्चा की मांग रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और सरकार संवेदनशील मामलों को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस विधायक स्पीकर की वेल में पहुंच गए और ‘बेटी बचाओ’ लिखे बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ने बार-बार कांग्रेस विधायकों से अपनी-अपनी सीटों पर लौटने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा। नतीजतन, सदन की कार्यवाही पहले स्थगित करनी पड़ी और बाद में दूसरी बार भी लगभग 20 मिनट के लिए रोक दी गई।

सीएम सैनी की प्रतिक्रिया

हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भिवानी की बेटी के मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है।साथ ही, सैनी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में स्थिति और भी बदतर थी—उस समय तो एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करे।

Advertisement

हुड्डा का पलटवार

मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में ही हर मामले की एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। हुड्डा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ बहानेबाजी कर रही है और वास्तविक कार्रवाई करने से बच रही है।