Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में मनीषा मौत मामले पर विपक्ष-सरकार आमने-सामने, हुड्डा बोले- “काम रोको प्रस्ताव…”

Haryana Assembly Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में मनीषा मौत मामले पर विपक्ष-सरकार आमने-सामने, हुड्डा बोले- “काम रोको प्रस्ताव…”

BY: • LAST UPDATED : August 23, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र इस बार बेहद गरम रहा। सत्र के दौरान विपक्ष ने भिवानी की शिक्षिका मनीषा मौत मामले को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। सदन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच तीखी बहस देखने को मिली। माहौल इतना गर्माया कि कई बार सदन की कार्यवाही बाधित करनी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी।

Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में मनीषा मौत मामले पर हुआ जोरदार हंगामा, सीएम सैनी बोले- “भिवानी की बेटी के मामले में…”

काम रोको प्रस्ताव की शुरुआत

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस की ओर से काम रोको प्रस्ताव लाने की पहल की गई। इस प्रस्ताव को कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सदन में पेश किया। कांग्रेस का कहना था कि कानून-व्यवस्था से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर अन्य विधायी कार्यों को रोककर तत्काल चर्चा होनी चाहिए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस वार्ता में बताया कि आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान काम रोको प्रस्ताव हमारी ओर से लाया गया। सर्वदलीय बैठक में इस पर सहमति बनी, उसके बाद ही सरकार मानने को तैयार हुई। लेकिन सरकार कानून-व्यवस्था पर चर्चा नहीं करना चाहती थी, इसी वजह से बार-बार कार्यवाही को स्थगित किया गया।

Advertisement

गीता भुक्कल का बयान

कांग्रेस की वरिष्ठ विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि शुरुआत में इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पा रही थी। उनका कहना था कि काम रोको प्रस्ताव का मतलब यही है कि सभी विधायी कार्यों को छोड़कर इस विषय पर चर्चा की जाए। हमने आज पूरा प्रयास किया कि कानून-व्यवस्था पर प्रस्ताव पास हो, लेकिन सरकार टालती रही। अब मंगलवार को इस पर चर्चा होगी।  हरियाणा प्रदेश असुरक्षित हो चुका है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।