Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly News: BJP के 2 मंत्री काग्रेंस में हुए शामिल, भूपेंद्र हुड्डा ने BJP पर कसा तंज

Haryana Assembly News: BJP के 2 मंत्री काग्रेंस में हुए शामिल, भूपेंद्र हुड्डा ने BJP पर कसा तंज

BY: • LAST UPDATED : September 16, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Assembly News: हरियाणा में भाजपा के एक महत्वपूर्ण नेता, रोहतक प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा गायत्री देवी और झज्जर से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान ने पार्टी छोड़ते हुए कांग्रेस जॉइन कर ली है। इस अवसर पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वालों को पूरा मान और सम्मान मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुरुक्षेत्र में दिए गए भाषण पर पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता केंद्र सरकार के साथ नहीं चलती और यह भी सही है कि केंद्र की सरकार भी बदल सकती है।

 

Haryana Assembly News: भाजपा को लगा एक और झटका, सिरसा से भाजपा उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस लिया

Advertisement

हुड्डा ने कुमारी शैलजा को बताया अपनी बहन

बता दें कि, हुड्डा ने कुमारी शैलजा को अपनी बहन बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दिए गए बयान BJP की एक साजिश है। इसके साथ ही उन्होंने हिसार से सांसद जयप्रकाश को नसीहत दी कि बड़े पद पर बैठने के बाद सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आरक्षण पर बात करते हुए हुड्डा ने कहा कि यह व्यवस्था राहुल गांधी के पूर्वजों द्वारा प्रदान की गई थी और इसे कोई भी नहीं हटा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और भाजपा को केवल झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

प्रदेश में केवल कागजों पर विकास हुआ

बता दें कि, हुड्डा ने BJP पर भ्रष्टाचार और कर्ज के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में केवल कागजों पर विकास हुआ है और जनता आगामी चुनाव में इसका हिसाब लेगी। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है और वह केवल झूठ का पुलिंदा भर है।

Haryana Assembly Election: रायपुर रानी में BJP की गतिविधियां तेज, पूर्व मंत्री विनोद शर्मा और सांसद कार्तिकेय शर्मा का दौरा