




Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Session 2024: हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को दो दिवसीय सत्र का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण किया। इस बार 40 विधायक विधानसभा पहुंचे है। इन विधायकों में से ही एक विनेश फोगाट जब शपथ लेने पहुंची तो उनका पहनावा जरा अलग नजर आया। बता दें कि विनेश जुलाना क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीती है।
CM Saini News: सीएम सैनी ने डॉ. अंबेडकर को किया याद, कहा-“मेरे जीवन का हर पल…”
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट विधानसभा शपथ ग्रहण करने के लिए स्पोर्ट्स जर्सी पहनकर पहुंची। शपथ लेने के बाद उन्होनें जय जवान, जय किसान, जय खिलाड़ी, जय नौजवान और जय हरियाणा का नारा लगाया। विनेश ने मीडिया से बात करने के दौरान कहा कि, लोगों ने जिम्मेदारी दी है… मैं विधानसभा में शपथ लेने के बाद सही मायने में विधायक बनूंगी। जनता ने मुझे जिम्मेदारी दी है। मैंने कहा था कि सदन में कदम रखते ही मेरी लड़ाई शुरू हो जाएगी। जनता ने लड़ाई लड़ी है, अब मेरा कर्तव्य है कि मैं विधानसभा में 5 साल तक जनता के लिए लड़ूं।
कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने स्पोर्ट्स जर्सी में आने पर कहा कि मैं खिलाड़ी हूं, खिलाड़ी ही रहना चाहता हूं। खिलाड़ियों की जो भावनाएं हैं, इन भावनाओं के साथ में आज यहां पर आई हूं। विनेश ने कांग्रेस विधायक दल का नेता फाइनल न होने पर भी बात कि विनेश ने कहा कि इस बारे में मुझे पता नहीं है।




