Advertisement
Advertisement
होम / Haryana assembly session: इस दिन से शुरु होगा हरियाणा विधानसभा सत्र, जानें कितने दिनों तक चलेगा

Haryana assembly session: इस दिन से शुरु होगा हरियाणा विधानसभा सत्र, जानें कितने दिनों तक चलेगा

BY: • LAST UPDATED : November 11, 2024
Inkhabar Haryana, Haryana assembly session: हरियाणा विधानसभा सत्र की शुरुआत 13 नंवबर को होने जा रही है। यह सत्र 3 दिनों तक चलेगा। सीएम सैनी ने इस सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सत्र विधायकों के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सत्र 13 नवंबर से शुरू होगा और इसके बाद 14 नवंबर और 18 नवंबर को सत्र बुलाया जाएगा। 15, 16 और 17 को छुट्टी रहेगी।

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष पर सीएम का बयान

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष के चयन पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और पार्टी को ही इस पर निर्णय लेना है। कांग्रेस पार्टी के भीतर इस मुद्दे को लेकर आंतरिक हलचल जारी है, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस पर कोई और टिप्पणी नहीं की।

महाराष्ट्र चुनाव पर प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर लगेगी और भारतीय जनता पार्टी  की सरकार बनेगी। उनका मानना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हरियाणा विधानसभा चुनाव का असर भी देखने को मिलेगा।