Advertisement
Advertisement
होम / Haryana BJP Manifesto: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया घोषणा पत्र, युवाओं और महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

Haryana BJP Manifesto: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया घोषणा पत्र, युवाओं और महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

BY: • LAST UPDATED : September 19, 2024

InKhabar Haryana, Haryana BJP Manifesto: आज बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 19 सितंबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए रोहतक में घोषणापत्र जारी कर दिया है। सीएम सैनी और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली मौके पर मौजूद थे। इस बार बीजेपी ने प्रदेश के युवाओ से कई वादें किए।

50 हजार युवाओं मिलेगी नौकरी

घोषणा पत्र में बीजेपी ने कई वादों का जिक्र किया है, पर सबसे अहम वादा है की सरकार बनने पर हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी मिलेगी।
बीजेपी के घोषणापत्र पत्र में रोजगार के साथ IMT खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण भी प्रदेश में होगा। हर एक शहर 50 हजार युवाओं को नौकरी देने के लिए एक ख़ास उद्यमी प्रोत्साहन योजना पर काम करेगी।

Safe Milk Consumption: क्या दूध उबालते वक्त आप भी मारते है फूंक, इसका है ऐसा नुकसान, जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

घोषणा पत्र में युवाओं के लिए कई वादें

  • दो लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी देने यानि ‘बिना पर्ची बिना खर्ची’ का भी वादा बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में की है।
  • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना से पांच लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर एवं मासिक स्टाइपेंड भी बीजेपी सरकार देगी।
  • भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले ओबीसी एवं एससी जातियों के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण स्कॉलरशिप बीजेपी सरकार दिलवाएगी।
  • हरियाणा राज्य सरकार सभी ओबीसी वर्ग के उद्यमियों को मुद्रा योजना के अतिरिक्त, 25 लाख रुपये तक के ऋण की गारंटी देगी।
  • वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाकर हरियाणा के युवाओं को आधुनिक तकनीकी आधारित स्किल का प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

5 अक्टूबर को होगी वोटिंग

पांच अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए वोटिंग होगी। हर बार की तरह इस बार भी हरियाणा में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। 5 अक्टूबर को मतदान होगा साथ ही वोटों की गिनती भी 5 अक्टूबर को ही होगी।

Advertisement

Karnal News: आरोपी ने शौचालय में बिजली बोर्ड से करी आत्महत्या की कोशिश