Advertisement
Advertisement
होम / Haryana BJP Operation Sindoor Tiranga Yatra: हरियाणा में BJP की ‘ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा’ का पंचकूला से होगा शुभारंभ, देशभक्ति और समर्पण का प्रतीक

Haryana BJP Operation Sindoor Tiranga Yatra: हरियाणा में BJP की ‘ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा’ का पंचकूला से होगा शुभारंभ, देशभक्ति और समर्पण का प्रतीक

BY: • LAST UPDATED : May 13, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana BJP Operation Sindoor Tiranga Yatra: हरियाणा में भाजपा द्वारा शुरू की गई ‘ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा’ का भव्य शुभारंभ आज, 13 मई को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका टाउन पार्क के ओपन थिएटर से हुआ। इस यात्रा का उद्घाटन सीएम नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर करेंगें। यह यात्रा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है, बल्कि यह भारत-पाक सीजफायर के बाद प्रदेश के कोने-कोने में शहीदों के प्रति सम्मान और सशस्त्र बलों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने की अनूठी पहल है।

प्रदेशभर में निकलेगी तिरंगा यात्रा

‘ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा’ हरियाणा के सभी संसदीय क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, जो संगठनात्मक रूप से पूरे अभियान को गति देंगे।

विभिन्न क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए संयोजक

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में यात्रा की अगुवाई के लिए सांसदों और मंत्रियों को संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। अंबाला में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, सोनीपत में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, रोहतक में रामचंद्र जांगड़ा, हिसार में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, सिरसा में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, कुरुक्षेत्र में लोकसभा सदस्य नवीन जिंदल, भिवानी महेन्द्रगढ़ में लोकसभा सदस्य धर्मबीर सिंह, करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर हैं।

Advertisement

प्रशासनिक तैयारियों पर विशेष जोर

इस अभियान के सफल संचालन के लिए हरियाणा सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. मकरंद पांडुरंग ने पंचकूला जिला सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय बनाए रखने और यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। महानिदेशक डॉ. पांडुरंग ने स्पष्ट किया कि यह यात्रा न केवल राजनीतिक आयोजन है, बल्कि यह सशस्त्र बलों के सम्मान और बलिदान को नमन करने का अवसर है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, संगठनों और नागरिकों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Rao Narbir Apologize Media: फरीदाबाद में ग्रीवेंस कमेटी बैठक के दौरान मीडिया को रोके जाने पर मचा बवाल, मंत्री राव नरबीर ने माफी मांगते हुए मानी गलती