Advertisement
Advertisement
होम / Haryana: बीजेपी सभी 90 सीटों में करेगी जीत हासिल, रोहतक का रहेगा अहम स्थान: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Haryana: बीजेपी सभी 90 सीटों में करेगी जीत हासिल, रोहतक का रहेगा अहम स्थान: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल

BY: • LAST UPDATED : September 16, 2024

InKhabar Haryana, Haryana: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी 90 में से पुरे 90 सीटें जीतेगी। जिसमे खासकर रोहतक का एक अहम स्थान होगा। तो वहीं, हमलोगों को जनता के बीच में जाकर उन्हें दो शासन का अंतर बताना होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा-

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी 90 में से पुरे 90 सीटें जीतेगी। जिसमे खासकर रोहतक का एक अहम स्थान होगा। तो वहीं, हमें जनता के बीच जाकर उन्हें दो शासन का अंतर बताना होगा। लोगों को बताना होगा कि 10-10 साल के कार्यकाल का अंतर आखिर क्या है। तो वहीं आपको बता दें, सोमवार को रोहतक में बीजेपी के प्रबुद्ध सम्मान सम्मलेन में बोल रहे थे।

तो वहीं, पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में काम किया है। अब शहर में जाम तक नहीं लगता है। यहां एलीवेटेड भी बनाया गया। जो शहर की लाइफ लाइन है। जिसका शुरू में तो काफी विरोध किया गया। मगर वहीं लोग अब इसी एलीवेटेड पर खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। इसी तरह देश का पहला रेलवे एलीवेटेड रोहतक में बनाया गया। जिसकी वजह से शहर की एक नई तस्वीर सामने आई है।

Advertisement

Haryana Assembly Elections: नैना चौटाला के बयान पर बोले हरियाणा के पूर्व मंत्री, “दलित हूं, इसलिए मजाक उड़ा रहे”

मेहनती लोगों को उसका परिणाम मिलने लगा

तो वहीं आपको दें, भारतीय जनता पार्टी ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी हैं। वहीं, पहले पढ़ लिख कर नौकरी नहीं मिला करती थी। लोग काफी परेशान रहते थे। लेकिन अब मेहनती लोगों को उसका परिणाम मिलने लगा है। दरअसल, सरकार का यह एक ऐसा काम है जो दिखाई नहीं देता, मगर जरूर महसूस होता है। तो वहीं, ऐसे बहुत सारे काम पार्टी द्वारा निष्पक्ष ढंग से किया गया हैं। लोग कुछ नहीं भूलते हैं। इन्हें सब याद रहता है। कैसे व्यक्ति या समुदाय विशेष को तवज्जो दी जाती थी। तो वहीं, कैसे शहर जला दिया गया। बहरहाल, तबादला नीति से काफी बदलाव किया गया है। पार्टी ने जनहित में काम किया है।

Haryana Election: सीएम पद की दावेदारी पर कांग्रेस ने अनिल विज पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

Advertisement

लेटेस्ट खबरें