




Inkhabar Haryana, Haryana CEO Send Notice to Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है। 7 अगस्त को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा की मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए। उनके मुताबिक, राज्य में अयोग्य मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है, जबकि योग्य मतदाताओं को बाहर कर दिया गया है। इन बयानों ने चुनावी सियासत में हलचल पैदा कर दी है।
अब, हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी को इन आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने का नोटिस जारी किया है। पत्र के अनुसार, राहुल गांधी से उन सभी दस्तावेजों और तथ्यों को 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है, जिनके आधार पर उन्होंने प्रेस वार्ता में ये दावे किए थे। साथ ही, उनसे एक हस्ताक्षरित घोषणा भी मांगी गई है, ताकि उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जा सके।
Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s allegations on the EC | Haryana Chief Electoral Officer writes to Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, requesting him to return the signed Declaration/Oath to the office within ten (10) days, so that necessary proceedings may be initiated in accordance with… pic.twitter.com/UP44FOmr8v
Advertisement— ANI (@ANI) August 10, 2025




