Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Congress Meeting in Delhi: कांग्रेस पार्टी की हरियाणा को लेकर चल रही बैठक खत्म, शमशेर सिंह गोगी बोले-“हम इस देश में राजशाही ना लौटे…”

Haryana Congress Meeting in Delhi: कांग्रेस पार्टी की हरियाणा को लेकर चल रही बैठक खत्म, शमशेर सिंह गोगी बोले-“हम इस देश में राजशाही ना लौटे…”

BY: • LAST UPDATED : April 22, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Congress Meeting in Delhi: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की ओर से हरियाणा को लेकर एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश स्तर पर आगामी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता शमशेर सिंह गोगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी 25 अप्रैल से 10 जून तक ‘संविधान बचाओ अभियान’ चलाएगी। यह अभियान केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी और संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा।

बैठक खत्म होने के बाद गोगी का बयान

गोगी ने बताया कि इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से पूरे हरियाणा में संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य जनता को संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूक करना और वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करना है।

इस प्रकार होंगे कार्यक्रम

  • 25 अप्रैल से 10 जून: प्रदेश भर में ‘संविधान बचाओ अभियान’ का संचालन किया जाएगा।
  • 3 मई से 10 मई: जिला स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें रैलियां, जनसभाएं और संवाद सत्र शामिल होंगे।
  • 11 मई से 17 मई: विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी, जहां स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को अभियान की दिशा और कार्यशैली पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • 20 मई से 30 मई: ‘घर-घर संविधान बचाओ’ मुहिम चलाई जाएगी, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता आम लोगों के घरों तक जाकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संवाद करेंगे।

निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के हालिया बयानों पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस ने इन बयानों को असंवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।शमशेर गोगी ने कहा कि हम इस देश में किसी भी रूप में राजशाही की वापसी नहीं होने देंगे। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी और आमजन को साथ लेकर एक बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी।