




पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह नियुक्तियां जून 2025 में शुरू हुई प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जब राहुल गांधी ने हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं, एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की थी। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राय ली और रिपोर्ट सौंपी, जिस पर विचार-विमर्श के बाद मंगलवार को अंतिम सूची जारी हुई। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी 32 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, ताकि संगठन को “जमीनी स्तर से मजबूती” मिल सके।
संतोष बेनीवाल इस सूची में अकेली महिला जिला अध्यक्ष बनी हैं, जिन्हें सिरसा की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस का कहना है कि भविष्य में महिला प्रतिनिधित्व को और बढ़ावा दिया जाएगा।
2. अंबाला सिटी – पवन अग्रवाल
3. अंबाला ग्रामीण – दुष्यंत चौहान
4. भिवानी ग्रामीण – अनिरुद्ध चौधरी
5. भिवानी शहरी – प्रदीप गुलिया
6. चरखी दादरी – सुशील धानक
7. फरीदाबाद – बलजीत कौशिक
8. फतेहाबाद – अरविंद शर्मा
9. गुरुग्राम ग्रामीण – वर्धन यादव
10. गुरुग्राम शहरी – पंकज डावर
11. हिसार ग्रामीण – बृजलाल खोवल
12. हिसार शहरी – बजरंग दास गर्ग
13. झज्जर – संजय यादव
14. जींद – ऋषि पाल
15. कैथल – रामचंदर गुज्जर
16. करनाल ग्रामीण – राजेश वैद
17. करनाल शहरी – पराग गाबा
18. कुरुक्षेत्र – मेवा सिंह
19. महेंद्रगढ़ – सत्यवीर यादव
20. मेवात (नूंह) – शाहिदा खान
21. पलवल – नेत्रपाल अधाना
22. पंचकुला – संजय चौहान
23. पानीपत ग्रामीण – रमेश मलिक
24. रेवाड़ी ग्रामीण – सुभाष चंद चावड़ी
25. रेवाड़ी शहरी – प्रवीण चौधरी
26. रोहतक ग्रामीण – बलवान सिंह रंगा
27. रोहतक शहरी – कुलदीप सिंह
28. सिरसा – संतोष बेनीवाल
29. सोनीपत ग्रामीण – संजीव कुमार दहिया
30. सोनीपत शहरी – कमल दीवान
31. यमुनानगर ग्रामीण – नरपाल सिंह
32. यमुनानगर शहरी – देवेंद्र सिंह




