Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: हरियाणा में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ, ऐलनाबाद मतदान के मामले में सबसे आगे

Haryana Election 2024: हरियाणा में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ, ऐलनाबाद मतदान के मामले में सबसे आगे

BY: • LAST UPDATED : October 7, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक सकरात्मक संकेत मिला है। हाल ही में हुए मतदान में 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सफल और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करने के लिए सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सिरसा जिले ने सबसे अधिक 75.36 प्रतिशत मतदान के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि फरीदाबाद जिले में सबसे कम 56.49 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

EVM Security: थ्री लेयर प्रोटेक्शन के अंदर है उम्मीदवारों की किस्मत

Advertisement

ऐलानबाद ने मारी बाजी

जानकारी के लिए बता दें कि, ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 80.61 प्रतिशत मतदान हुआ, जो इस क्षेत्र के मतदाताओं की सक्रियता को दर्शाता है। वहीं, बड़खल विधानसभा क्षेत्र में केवल 48.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि अपेक्षाकृत कम है। पंकज अग्रवाल ने मतदाताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण था।

मतदान अपने अधिकारों के प्रति जागरूक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि, यह चुनाव न केवल लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बार के मतदान में नागरिकों की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तत्पर हैं। ऐसे में सभी मतदाताओं को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सराहा जाना चाहिए, ताकि भविष्य में भी इसी तरह की भागीदारी देखने को मिले।

Exit Poll: कांग्रेस ने एग्जिट पोल में मारी बाजी, 8 अक्तूबर को साफ होगी तस्वीर