




Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा चुनावों में कंगना रनौत का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। कंगना ने कृषि कानूनों से जुड़े कुछ विवादित टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
जानकारी के मुताबिक, रोहतक में एक रैली के दौरान केजरीवाल ने कंगना और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयानों पर निशाना साधते हुए कहा, “आप ऐसा बटन दबाएं कि खट्टर ‘नकली खट्टर’ लगें और उन्हें तीनों कानूनों का फिर कभी ख्याल न आए।” तो वहीं, केजरीवाल अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान वह दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों की सेवा में लगे रहे थे।
केजरीवाल ने कहा, “जब मोदी जी को लगा कि वह चुनाव हार जाएंगे, तो उन्होंने तीनों कानून वापस ले लिए। लेकिन उनकी नियत अब भी खराब है। कंगना रनौत, जो बीजेपी की एक बड़ी नेता हैं, तीनों कानून वापस लाने की मांग कर रही हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि उनकी असली मंशा क्या है।”
#WATCH | Rohtak, Haryana: Addressing a public rally in Meham constituency, AAP National Convenor and former Delhi CM Arvind Kejriwal says, "I want to give a warning. When the farmer's agitation was going on, members of your family reached the Delhi border. I served you for 13… pic.twitter.com/KjpkzPxHqT
— ANI (@ANI) September 25, 2024
तो वहीं, केजरीवाल ने जनता से अपील की कि वे अपने बेटे को हरियाणा में मौका दें। केजरीवाल ने कहा, “मैंने जेल में वक्त बिताया है और अब आपके सामने वोट मांग रहा हूं। मैं देश के लिए जीता हूं और देश के लिए ही मरता हूं। उन्होंने आगे कहा कि आज जो मोदी से टकरा रहा हूं, क्योंकि मेरे साथ दिल्ली के बूढ़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और मेहरबानी है।” दरअसल, केजरीवाल ने इस रैली में राज्य की जनता से यह वादा किया है कि अगर उन्हें भी मौका दिया जाए, तो वह उनके हक के लिए जरूर खड़े होंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि केजरीवाल की यह अपील हरियाणा के चुनाव परिणामों पर किस तरह का प्रभाव डालती है।




