




Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में देवेंद्र कादियान को BJP गन्नौर विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने पर देवेंद्र कादियान ने BJP से नाराजगी जताते हुए गुरुवार को स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भर दिया है। देवेंद्र कादियान ने इंडिया न्यूज़ हरियाणा के संवाददाता राम सिंहमार से बातचीत में उन्होंने अपनी नाराजगी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की है।
बता दें कि देवेंद्र कादयान ने गुरुवार को जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन दिखाया था। देवेंद्र कादियान ने गन्नौर सब्जी मंडी में अपने समर्थकों की एक सभा का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपनी स्वतंत्र उम्मीदवारी की घोषणा की। सभा में उनके समर्थकों की भारी भीड़ ने उनके प्रति समर्थन और विश्वास जताया। इसके बाद, उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
बता दें कि कादियान ने इस मौके पर कहा कि उनका नामांकन गन्नौर की जनता की आवाज पर आधारित है। उनका मानना है कि BJP द्वारा टिकट नहीं मिलने के कारण वे अब स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं, और उन्हें पूरा विश्वास है कि गन्नौर की जनता उनके साथ होगी।




