Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: करनाल में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, डबल इंजन सरकार पर दिया जोर

Haryana Election 2024: करनाल में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, डबल इंजन सरकार पर दिया जोर

BY: • LAST UPDATED : October 2, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने करनाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी की उपलब्धियों को गिनाया और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इस बार भी हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनेगी, क्योंकि जनता में जोश और समर्थन स्पष्ट है। उन्होंने अपने संबोधन में “डबल इंजन” की सरकार के महत्व पर जोर दिया, यह बताते हुए कि जब केंद्र में बीजेपी की सरकार होती है, तब राज्य में भी बीजेपी का शासन होता है।

Haryana Election 2024: पानीपत ग्रामीण विधानसभा के लोगों ने बताया कौन मारने जा रहा बाजी, जानें क्या कहा

राहुल गांधी पर साधा निशाना

बता दें कि, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग अब पर्ची खर्ची वाली सरकार नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को याद दिलाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों से झूठे वादे किए हैं, जिनका कोई पालन नहीं किया गया। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने केवल जनता की जेब से पैसे निकालने का काम किया है, और जनता अब इन बातों को समझ चुकी है।

Advertisement

राम रहीम की रिहाई पर की टिप्पणी

बता दें कि, राम रहीम के मामले पर टिप्पणी करते हुए, ठाकुर ने कहा कि उन्हें कानून के अनुसार सजा मिली है, और राजनीतिक विपक्ष को इस पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रदेश के पूर्व नेताओं अशोक तंवर और कुमारी शैलजा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता उनकी नीतियों को भूली नहीं है। ठाकुर ने अंत में जनता से बीजेपी के साथ खड़े रहने की अपील की, यह विश्वास दिलाते हुए कि पार्टी हरियाणा में विकास और समृद्धि के नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

 

Haryana Election 2024: राम रहीम की जमानत पर काग्रेंस का एतराज, इन शर्तो पर मिली जमानत