




Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव को लेकर हाल हीं में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल हाल ही में हिसार में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे है। इस बीत उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के बिना हरियाणा में कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने खास तौर पर पार्टी उम्मीदवार संजय सतारोदिया की तारीफ करते हुए उन्हें ईमानदार और भरोसेमंद उम्मीदवार बताया।
Haryana Election 2024: BJP उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा को पंजाबी समाज देगा समर्थन, जानिए पूरी खबर
बता दें कि, केजरीवाल ने सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि आज हिसार में जितने भी उम्मीदवार हैं, उनमें सबसे अच्छे संजय सतरोड़िया हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में AAP का माहौल बहुत अच्छा है और लोग पार्टी के प्रति सकारात्मक सोच रख रहे हैं। उनका मानना था कि अगर उन्हें जेल से जल्दी रिहा किया गया होता, तो आज यहां आम आदमी पार्टी की सरकार होती।
बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने यह भी बताया कि भविष्य में जो भी सरकार बनेगी, उसकी जिम्मेदारी AAP की होगी। केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे चुनाव में पार्टी का समर्थन करें, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। साथ ही, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी कामों के लिए जिम्मेदार होगी और हरियाणा के विकास के लिए काम करेगी।
Haryana Election 2024: काग्रेंस के समर्थन में कुमारी सैलजा कई जनसभाएओं में लेंगी भाग, जानिए पूरी खबर
बता दें कि, सभा में उपस्थित लोगों ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और उनके विचारों से सहमति जताई। केजरीवाल ने जनता से वादा किया कि आम आदमी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी और उनकी आवाज बनेगी। इस प्रकार, उन्होंने हरियाणा में AAP के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की।




