Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: बबीता फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार कुलवंत बाजीगर के लिए किया प्रचार, जाने क्या कहा

Haryana Election 2024: बबीता फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार कुलवंत बाजीगर के लिए किया प्रचार, जाने क्या कहा

BY: • LAST UPDATED : October 1, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024:  गुहला चीका में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट ने भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, जिससे राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बबीता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस सीएम का नाम घोषित करेगी, तब उथल-पुथल मच जाएगी।

Haryana Election 2024: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, लगाए ये आरोप, जानिए क्या कहा

कांग्रेस चाहती अपना राजनीतिक फायदा

बता दें कि, बबीता ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकारें जैसे हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP लागू नहीं कर रही हैं। इससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए वादे कर रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 2014 से पहले पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाता था, लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार ने इस पर प्रभावी कार्रवाई की है। बबीता ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि वे अनुच्छेद 370 को हटाने और राम मंदिर के मुद्दे पर गलत बयानबाजी कर रही हैं।

Advertisement

भाजपा को वोट करने की कि अपील

जानकारी के लिए बता दें कि, बबीता फोगाट ने गुहला चीका क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस के बहकावे में न आएं और भाजपा को वोट दें। बबीता ने कुलवंत बाजीगर को जीताकर विधानसभा में भेजने की मांग की, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उनका यह मानना है कि भाजपा की सरकार ही क्षेत्र के विकास और सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा सकती है।

 

Haryana Assembly Election: कालका पिंजौर सैलून एसोसिएशन ने लिया अहम फैसला, इस पार्टी को देंगे समर्थन!