Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: चुनाव से पहले बीजेपी ने 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, नाम देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले बीजेपी ने 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, नाम देखकर हैरान रह जाएंगे आप

BY: • LAST UPDATED : September 30, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा ने 8 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जिनमें पूर्व ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और पूर्व विधायक देवेंद्र कादयान का नाम भी शामिल है। इन सारे नेताओं पर पार्टी से बगावत कर पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने की अनुशासन हीनता के बाद कार्रवाई की गई है।

Haryana Election 2024: नारायणगढ़ की जनता ने उठाया बड़ा सवाल, युवाओं के लिए बेरोजगारी गंभीर मुद्दा, जानें पूरी खबर

किन नेताओं के नाम शामिल

बता दें कि, हरियाणा बीजपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बीजपी ने 8 बागी नेताओं पर कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं को तुरंत प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बीजपी पार्टी द्वारा निष्कासित किए जाने वाले नेताओं में गुरुग्राम नवीन गोयल, सफीदो से बच्चन सिंह आर्य, लाडवा से संदीप गर्ग, हथीन से केहरसिंह रावत, गन्नौर से देवेंद्र कादयान, रानिया से रणजीत चौटाला, महम से राधा अहलावत और असन्ध से जिलेराम शर्मा का नाम शामिल है।

Advertisement

रणजीत सिंह चौटाला निर्दलीय पार्टी जुड़े

बता दें कि, सीएम नायब सैनी के कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री रह चुके रणजीत सिंह चौटाला पार्टी से टिकट काट दिया गया था। जिसके बाद चौटाला ने रनिया से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। वहीं बताया जा रहा है कि बीजेपी और आरएसएस के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक रणजीत चौटाला की रिपोर्ट अच्छी नहीं आई थी। जिसके बाद माना जा रहा था कि उनका टिकट रद्द हो सकता है।

Haryana Assembly Election: रणदीप सुरजेवाला का सीएम योगी पर तीखा हमला, कहा- ‘सीएम योगी का नाम…’