Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: भाजपा को बड़ा झटका, चुनाव से पहले अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, जानें पूरी खबर

Haryana Election 2024: भाजपा को बड़ा झटका, चुनाव से पहले अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, जानें पूरी खबर

BY: • LAST UPDATED : October 3, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। वोटिंग से सिर्फ 2 दिन पहले पूर्व सांसद और दलित नेता अशोक तंवर कांग्रेस में वापस आ गए हैं। महेंद्रगढ़ में चुनावी रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में वापसी की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। बड़ी बात यह है कि अशोक तंवर एक घंटे पहले बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे थे लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया।

Haryana Election 2024: सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, सुनकर चौंक जाएंगे आप

कांग्रेस ने किया ट्वीट

बता दें कि, उनकी घर वापसी पर कांग्रेस ने ट्वीट किया, “कांग्रेस ने लगातार शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में भाजपा की प्रचार समिति के सदस्य और स्टार प्रचारक श्री अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हुए। आपके आने से दलितों के अधिकारों की लड़ाई को और बल मिलेगा। कांग्रेस परिवार में आपका स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Advertisement

पहले भी रह चुके है कांग्रेस अध्यक्ष

जानकारी के लिए बता दें कि अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वे हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अक्टूबर 2019 में हुड्डा से कथित मतभेदों के चलते उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जब ​​आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा शुरू हुई तो वे आप छोड़कर जनवरी 2024 में भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें मनोहर लाल खट्टर ने खुद पार्टी में शामिल कराया था।

 

Haryana Election 2024: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला, जानें क्या कहा