Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: सांसद किरण चौधरी का बड़ा ब्यान अनिरुद्ध को लेकर कही यें बात

Haryana Election 2024: सांसद किरण चौधरी का बड़ा ब्यान अनिरुद्ध को लेकर कही यें बात

BY: • LAST UPDATED : September 7, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का बड़ा ब्यान सामने आया हैं। तोशाम से कांग्रेस की टिकट पर अनिरुद्ध के दावे पर किरण चौधरी ने कहा की उन्होनें हमेशा बंसीलाल और सुरेन्द्र सिंह का विरोध किया हैं पहले अनिरुद्ध मुंढाल छोड़कर बाढड़ा भागे, अब बाढड़ा छोड़कर तोशाम लोग मूर्ख नही हैं।

हुड्डा बंसीलाल की विरासत ख़त्म नहीं कर सकते

बता दें कि सांसद किरण चौधरी अनिरुद्ध को तोशाम से टिकट मिलने पर कहा कि पहले अनिरुद्ध मुंढाल छोड़कर बाढड़ा भागे, अब बाढड़ा छोड़कर तोशाम लोग मूर्ख नही हैं। सबको पता है इनके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा हुड्डा चाह कर भी बंसीलाल की विरासत ख़त्म नहीं कर सकते बंसीलाल बड़ा राजनीतिक पेड़ हैं, हुड्डा भी इसी पेड़ से निकले हैं विरासत नाम से नहीं, काम करने से मिलती है। भाजपा से अच्छी कोई सरकार नहीं हो सकती भाजपा में बिना पर्ची- खर्ची के नौकरियाँ मिली, हुड्डा सरकार हमारा हक़ मार कर रोहतक ले जाते थे।

 

Advertisement

Haryana Election: कौन से लोग घर बैठे कर सकते हैं मतदान हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया

किरण ने कांग्रेस के टिकट वितरण में देरी पर ली चुटकी

सांसद किरण चौधरी कांग्रेस के टिकट वितरण में देरी पर चुटकी लेते हुए कहती हैं कि दीपेन्द्र ने हर विधानसभा में 10-15 लोगों को थामी मारी हुई है।  कांग्रेस नाम की कोई चीज नहीं बची, टिकट बंटते ही ये आपस में लड़ मारकर ख़त्म हो जाएगें।