Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: “बीजेपी और RSS देश की संस्थाओं को कंट्रोल कर रही”, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

Haryana Election 2024: “बीजेपी और RSS देश की संस्थाओं को कंट्रोल कर रही”, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

BY: • LAST UPDATED : September 26, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के असंध में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि सरकार राज्य के युवाओं को बर्बाद कर रही है। तो वहीं, राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की जरूरतों पर जोर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि हरियाणा के युवा विदेशों में क्यों जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा-

जानकरी के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि अगर लोग अपनी जमीनें बेचकर या कर्ज लेकर अमेरिका जाने को मजबूर हैं, तो इसका मतलब है कि यहां उन्हें अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब वे अमेरिका गए, तो वहां के युवाओं ने उन्हें बताया कि कैसे वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए भारी कर्ज उठाते हैं।

Haryana Election 2024: निर्दलीय उम्मीदवार बृजेन्द्र तन्वर ने किया भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी का समर्थन

Advertisement

वहीं, राहुल ने आगे कहा कि भाजपा के लोग चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे गरीब और पिछड़ी जातियों के लोगों को कोई मौका नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि, “जातिगत जनगणना की हमें जरूरत है ताकि हम यह जान पाए कि किस समुदाय की कितनी आबादी है और उन सबको उचित सुविधाएं मिल सके।”

RSS देश की संस्थाओं को कंट्रोल कर रहे- राहुल

तो वहीं आपको बता दें, सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह लड़ाई केवल हरियाणा की नहीं है, बल्कि पूरे देश को बचाने की है। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि भाजपा और आरएसएस देश की संस्थाओं को कंट्रोल कर रही हैं, जिससे 90 फीसदी लोगों की आवाज़ दबाई जा रही है। तो वहीं, इस तरह राहुल गांधी ने अपनी रैली में युवाओं, किसानों और जातिगत जनगणना जैसे जरूरी मुद्दों पर जोर देकर भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

Haryana Election 2024: सांसद कार्तिकेय शर्मा ने डोर टू डोर प्रचार शुरू किया, लोगों से किया सीधा संवाद