Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: बीजेपी उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़ का गर्मजोशी से हुआ स्वागत, जानें पूरी खबर

Haryana Election 2024: बीजेपी उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़ का गर्मजोशी से हुआ स्वागत, जानें पूरी खबर

BY: • LAST UPDATED : October 3, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: झज्जर जिले के गांव बाबरा में भाजपा के उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों युवाओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया, जिसमें उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। धनखड़ ने कहा कि नए सदस्यों का पूरा मान-सम्मान किया जाएगा और पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं के लिए दरवाजे खुले हैं।

Haryana Election: कांग्रेस के नेता नहीं बढ़ने देते आगे… केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के तीखे वार

भाजपा का आधार निरंतर बढ़ रहा

बता दें कि, विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि बादली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का आधार निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया है और चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने की संभावना है, क्योंकि उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Advertisement

हुड्डा के दावों का किया खंडन

बता दें कि, ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के उन दावों का भी खंडन किया, जिसमें उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात की थी। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि ऐसे दावे पहले भी किए गए थे, लेकिन परिणाम हमेशा भाजपा के पक्ष में रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता अब भाजपा के विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Haryana Election 2024: दिग्विजय चौटाला ने इनेलो पर लगाए गंभीर आरोप, जाने क्या कहा